( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव दीपक सिंह से सारिका घारु ने मुलाकात कर साझा किया चुनावी जागरूकता खाका पपेट शो एवं लोक संगीत से स्थानीय निकाय मतदाताओं को जागरूक करेंगी ब्रांड एम्बेसेडर सारिका ।

 

राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसेडर सारिका घारू ने मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव दीपक सिंह से मुलाकात की l

 

सचिव दीपक सिंह ने वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्वालियर इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, बैतूल रायसेन एवं नर्मदापुरम ज़िले में जागरूकता गतिविधियों को करने के लिए निर्देशित किया, जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के माध्यम से इस जागरूकता अभियान को प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया ।

 

सारिका ने बताया कि जागरूकता गतिविधियों का उद्देश्य नए मतदाताओं का नाम जुड़वाना त्रुटियों में सुधार एवं मतदान के महत्व को बताना है इसके लिए पपेट शो, लोक संगीत, एवं अन्य रोचक गतिविधियों करने की बात सारिका ने कही, उल्लेखनीय है कि इस समय ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है ।