( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में नवागत थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदापुरम निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

 

जैसे कि ज्ञात हो कि दिनांक 17/06/2026 को पीड़िता आशा पति मांगीलाल यादव उम्र 36 साल निवासी लाइफ स्टाइल कालोनी मालाखेड़ी नर्मदापुरम पेट में चाकू मारने से घायल होने पर जिला अस्पताल नर्मंदापुरम में भर्ती हुई थी जो पीड़िता की रिपोर्ट पर पीड़िता के लिव इन पार्टनर आरोपी गणपत चौरे पिता लखनलाल चौर निवासी ग्राम रैसलपुर हाल लाइफ स्टाइल कालोनी मालाखेड़ी नर्मदापुरम के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था उपचार के दौरान दिनांक 18/06/2026 को पीड़िता आशा यादव की आरोपी द्वारा चाकू से पहुँचाई गई चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी, घटना करने के बाद आरोपी गणपत चौरे फरार हो गया था ।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया था जो आरोपी की तलाश हेतु आरोपी के पैतृक ग्राम रैसलपुर एवं आसपास रिश्तेदारों के यहाँ ग्राम पाँजरा, इटारसी, व्यावरा, आँचलखेड़ा, मनवाड़ा एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी की कोई जानकारी नहीं मिली। दिनांक 20/06/2026 को आरोपी के बस स्टैंड नर्मदापुरम के आसपास छिपकर शहर के बाहर भागने की फिराक में होने की जानकारी प्राप्त हुई जो थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गणपत चौरे को परिवहन विभाग क्वार्टर के पास गुप्ता ग्राउण्ड से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, आरोपी ने मृतिका के पेट में चाकू मारना स्वीकार किया, आरोपी की निशादेही पर आरोपी के किराये के कमरे से अपराध में प्रयुक्त चाकू जब्त किया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

 

उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका नवागत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला नर्मदापुरम, उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, विनोद लिखितकर, आरक्षक पंकेश बघेला, गजेंद्र डडोरे, अविनाशी हारोड़े, हरीश डिगरसे, आशीष राजपूत, रोहन पवार, रामकुमार वर्मा, साईबर सेल से संदीप यदुवंशी एवं दीपेश सोलंकी की रही ।