( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – रेलवे जीआरपी चौकी पिपरिया पुलिस इकाई जबलपुर के नेतृत्व में आज विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिक्षिका मोनिका दीक्षित एवं मनीष दीक्षित के द्वारा योग क्रिया के विभिन्न आसनों का योग कराया गया ।

कार्यक्रम में जीआरपी चौकी प्रभारी पिपरिया एवं समस्त जीआरपी स्टाफ तथा आरपीएफ निरीक्षक एवं आरपीएफ स्टाफ, रेलवे स्टेशन पिपरिया का रेलवे स्टाफ, कुली, वेंडर्स, रेल रक्षा समिति के सदस्य, ऑटो चालक, स्कूल एवं कॉलेज की छात्र-छात्राएं शामिल हुए एवं विश्व योग दिवस के अवसर पर नियमित योग करने का सभी ने संकल्प लिया ।













