( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – पिपरिया पचमढ़ी स्टेट हाइवे पर आज शाम चार बजे के करीब तामिया से समनापुर आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर मटकुली के नजदीक एक पेड़ से जा टकराई, हादसे में बोलरों में सवार 7 लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई वही दो घायल है ।

पिपरिया स्टेशन रोड में नवागत थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया बोलेरो का ड्रायवर प्रदीप धुर्वे, ज्योति धुर्वे, अक्षत धुर्वे, पंचम ठाकुर ओर कुलदीप ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई वही आकाश ओर शरद घायल है जिनका उपचार पिपरिया सिविल अस्पताल में जारी है ।













