( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – आज पिपरिया कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम तहसील परिसर में आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दुबे ने कहा कि यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है और कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है ।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदय राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात निर्मित किए जा रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शासन-प्रशासन का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य कर रही है महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा ने एक महिला नेता के साथ राजनीतिक षड्यंत्र कर प्रदेश की महिलाओं की आवाज को राज्यसभा तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया है जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है ।
इस दौरान महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुश्री सुधा सिलावट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण सोनी एवं सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष विनोद नायक ने उपवास रखकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा ।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा एवं विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयासों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया तथा सुश्री मीनाक्षी नटराजन के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अपनी एकजुटता व्यक्त की ।
उपवास कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती ममता नागोत्रा, पूर्व प्रत्याशी हरीश बेमन, उप ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश उइके, वरिष्ठ नेता अजय कटकवार पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष शरद चौधरी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह नागवंशी, फहीम अब्दुल्ला, अधिवक्ता दंगल पटेल, पी.सी. जोशी, राकेश शर्मा, राज सोनिया, राधे पटेल, मंडलम अध्यक्ष विनीत चौरसिया, मंडलम अध्यक्ष मनोज परसाई, मंडलम हेमंत चौहान, उदय चौहान, अध्यक्ष दिलीप कुशवाह, पंचम सिंह, कमल किशोर कहार, ठाकुर, श्याम सिंह, नारायण सिंह उइके, अशोक मर्सकोले, गणेश कुमरे, राजू मेहरा, अमित वर्मा, राकेश पगारे,अजय पगारे, अली अकबर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।













