( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – दिनांक 22 मई से 24 मई 2026 तक संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना का कार्य किया जा रहा है ।

 

 

 

इसी के अंतर्गत क्षेत्र संचालक एवं उपसंचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के निर्देशन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम की 186 बीटो में 500 वन वनकर्मी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना का कार्य कर रहे हैंं जिसमें दिनांक 22 मई को 195 घोसलों में 228 वयस्क 18 अवयस्क कुल 246 गिद्ध पाए गए जिसमें भारतीय देसी गिद्ध 237, सफेद पीठ वाला गिद्ध 5 तथा सफेद गिद्ध 4 मिलें, दिनांक 23 मई को 285 वयस्क 30 अवयस्क कुल 315 गिद्ध मिलें जिसमें 299 भारतीय देशी गिद्ध, 5 सफेद पीठ गिद्ध और 11 सफेद गिद्ध पाऐ गये ।