( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – अमृत सेवा समिति द्वारा ग्राम कुर्सीखापा पहुंचकर तेंदुए के हमले का साहसपूर्वक सामना कर अपनी जान बचाने वाले बालक सत्यम का सम्मान किया गया, समिति के सदस्यों ने बालक के साहस एवं अदम्य वीरता से प्रभावित होकर उसे प्रोत्साहन स्वरूप 5001 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की ।

 

 

 

 

अमृत सेवा समिति के सुखदेव सिंह कॉलोटी ने बताया कि 10 मई को बालक सत्यम अपने खेत पर बने मकान में अकेला खेल रहा था इसी दौरान अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया विपरीत परिस्थितियों में भी सत्यम ने हिम्मत नहीं हारी और साहस का परिचय देते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ ली काफी देर तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ वहां से भागने पर मजबूर हो गया बालक की इस बहादुरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है, बालक के साहसिक कार्य से प्रभावित होकर मानव सेवा के लिए समर्पित अमृत सेवा समिति के पदाधिकारी ग्राम कुर्सी खापा स्थित उसके निवास पहुंचे और सत्यम एवं उसके पिता महेश का सम्मान किया, समिति ने कहा कि इतनी कम उम्र में सत्यम द्वारा दिखाई गई बहादुरी समाज के लिए प्रेरणादायक है ।

 

इस अवसर पर अमृत सेवा समिति के सुखदेव सिंह कालोटी, मनोज नागोत्रा, कैलाश बाथरे, मनोज सिलावट, प्रदीप बेलवंशी, सुजीत पटवा, शकील नियाजी, छगन कुशवाहा सहित पूर्व सैनिक एवं संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारी निरंजन वैष्णव, केशर सिंह चौधरी, बलराम पाटर, आदि उपस्थित रहे, वहीं ग्रामवासियों ने अमृत सेवा समिति सेवकों का आभार व्यक्त किया ।

 

समिति के सदस्यों ने वीर बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे साहसी बच्चों को समाज द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ।