( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – आज 19 मई और कल 20 मई शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा, आज 19 मई शाम वीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, आज है खास मौका बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन का नजारा, आज शाम दिखेगा अनोखा नजारा, चमकदार मुकुट पहने दिखेगा चांद, आज एवं कल 19 और 20 मई की शाम को आकाश प्रेमियों को एक अद्भुत और विहंगम खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा ।
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इन दो दिनों में आसमान में अर्थशाइन नाइट्स का नजारा दिखेगा जिसे आम भाषा में दा विंची ग्लो या अशेन ग्लो भी कहा जाता है, आमतौर पर हमें चंद्रमा का वही हिस्सा दिखाई देता है जिस पर सूर्य की सीधी किरणें पड़ती हैं। लेकिन आज एवं कल को हंसियाकार चंद्रमा के समय, सूर्य की किरणें पहले पृथ्वी के बादलों और महासागरों से टकराकर परावर्तित होंगी और फिर चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर पड़ेंगी इस वजह से चांद का अप्रकाशित हिस्सा भी एक धुंधली और खूबसूरत रोशनी के साथ साफ नजर आएगा ऐसा लगेगा मानो चांद ने कोई चमकदार मुकुट पहन रखा हो ।
उत्तरी गोलार्ध में इस मौसम के दौरान पृथ्वी की चमक सबसे ज्यादा होती है, इस समय बर्फ पिघलने और बादलों की अधिकता के कारण धरती सूर्य के प्रकाश को सबसे ज्यादा रिफ्लेक्ट करती है यही वजह है कि अप्रैल और मई के महीनों में अर्थशाइन सबसे साफ और चमकीला दिखाई देता है, शाम को जब आप इसे देखेगें तो इस खगोलीय घटना का रोमांच तब और बढ़ जाएगा जब आकाश में चांद के साथ दो चमकीले ग्रह जुपिटर और वीनस भी नजर आएंगे इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए किसी दूरबीन या टेलिस्कोप की जरूरत नहीं है इसे सूर्यास्त के ठीक आधे घंटे बाद पश्चिमी दिशा में खुली आंखों से देखा जा सकता है ।











