( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – पिपरिया के बेरसेवा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नमामि बसेड़िया पिता हरीबाबू बसेड़िया ने मेथ साइंस में 95% लाकर जिले भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, 500 में से 474 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है, नमामि ने स्कूल के साथ ही पिपरिया नगर का नाम रौशन किया है ।

आपको बता दे हरीबाबू बसेड़िया की पुत्री नमामि हमेशा ही पढ़ाई में अव्वल रही है, इस उपलब्धि पर रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने नमामि को बधाई शुभकामनाए दी ।













