( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प फाउंडेशन का निशुल्क चिल्ड्रन समर कैंप 13 अप्रैल से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को नई दिशा देने के लिए संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजन किया जा रहा है । संकल्प फाउंडेशन के संस्थापक निरंजन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप का दूसरा सत्र आगामी 13 अप्रैल सोमवार से स्थानीय हेलीपैड ग्राउंड पचमढ़ी रोड पर प्रारंभ होगा, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को छुट्टियों के समय का सदुपयोग सिखाना और उनमें छिपी प्रतिभा को निखारना है इस शिविर में 5 वर्ष से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चे सहभागिता कर सकते हैं ।

संकल्प समर कैंप में बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा जिनमें खेल, व्यायाम, शारीरिक सौष्ठव के लिए खेलकूद और नियमित व्यायाम, योग मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए विशेष योग सत्र रहेगा, पेंटिंग रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए चित्रकला, पठन एवं व्यक्तित्व विकास बच्चों के बौद्धिक विकास और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के लिए पठन, भाषण एवं संवाद कला अन्य मनोरंजक गतिविधिया कराई जाएगी बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे ।
पंजीकरण एवं संपूर्ण शिविर पूर्णतः निशुल्क रहेगा, इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य और छुट्टियों के सही उपयोग के लिए फाउंडेशन के मोबाइल नंबर 8954035955 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ।













