( पंकज पाल संवाददाता )
मटकुली – नर्मदापुरम जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटकुली में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया, ‘प्रवेश उत्सव’ के विशेष अवसर पर “भविष्य से भेंट” अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुँचकर उन्हें जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के महत्वपूर्ण मंत्र दिए, लक्ष्य प्राप्ति के लिए अतिथियों ने दिए विशेष सुझाव ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया दृढ़ संकल्प सबसे पहले यह तय करें कि आप क्या बनना चाहते हैं क्योंकि स्पष्ट लक्ष्य ही सही दिशा दिखाता है समय की कीमत पहचानने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता अपनी पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाना सीखें, सतत प्रयास एक दिन की पढ़ाई से बेहतर है हर दिन की थोड़ी-थोड़ी पढ़ाई जो आपको शिखर तक ले जाएगी ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं मटकुली ग्राम सरपंच श्रीमती नेहा धुर्वे ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, पटवारीद्वय अनिल नायक व सुमित पटेल ने तकनीकी शिक्षा और सरकारी सेवाओं की तैयारी के प्रारंभिक गुर साझा किए, ग्राम सेवक सुश्री तेजस्वी कनाठे ने ग्रामीण विकास और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला ।
विद्यार्थियों का अनूठा स्वागत
प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि इस सत्र में उन्हें न केवल किताबी ज्ञान बल्कि उनके कौशल विकास ( Skill Development) पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ।
इस प्रेरणादायक सत्र में पंच मनोज पाल, भगवान दास साहू, पत्रकार पंकज पाल, अभिषेक राय, ललित साहू, मिन्टू शर्मा और जितेन्द्र सिंह यादव गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साह बढ़ाया ।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र सिंह राजपूत द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया ।













