( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र भार्गव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बनखेड़ी ओर पिपरिया गेहूं खरीदी में प्रशासनिक लापरवाही देखी जा सकती है जिसके के कारण प्रदेश का किसान परेशान हैं हर जगह वेयरहाउसों के आसपास सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रालियों में भरे कई किसान तो किराये के ट्रेक्टर ट्रालियों में फसल लेकर पहुंचे हुए जिससे उन किसानों को ट्रेक्टर ट्राली का किराए का भुगतान भी करना पड़ रहा है, किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, वहीं जिले भर में वारदाने की कमी देखी जा रही जिससे दो से तीन दिन तक तुलाई रूक रही खुले में हजारों टन गेहूं पड़ा हुआ है आसमान में बादल छाए हुए हैं इससे किसान अपनी फसल के नुकसान होने की संभावना से भयभीत हैं ।

 

 

 

 

यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ शीघ्र नहीं हुआ तो हर केंद्रो पर किसानों की आवाज को शोषण मीडिया के माध्यम से बुलंद करने को बाध्य होना पड़ेगा, हर खरीदी केन्द्रों के वेयरहाउसों के आसपास पर खड़े किसान को दोहरी मार झेलनी पड़ रही एक तो बरसात होने की संभावना से नुकसान की आंशका तो दूसरी तरफ ट्रेक्टर ट्रालियों के किराए का भुगतान व जो गेंहू शुरुआत में तुले उनके भुगतान भी अभी तक नहीं हुये ।