( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – नर्मदापुरम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एवं पिपरिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया की एक टीम गठित कर अवैध स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
प्रेसवार्ता के दौरान एसडीओपी मोहित कुमार यादव, स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यवाही के लिए एक टीम गठित की गई टीम द्वारा दिनांक 29-04-2026 की दरमियानी रात्रि में मुखबिर सूचना मिली कि पिपरिया के दो व्यक्ति ट्रेन से उतरकर सुनसान पटरी तरफ के रास्ते से मंडी रोड पर अंडरब्रिज के पास मैदान में अवैध मादक पदार्थ स्मेक की बिक्री के लिए बैठेंगे दोनों ही व्यक्ति अंबेडकर वार्ड के है और खरीददार भी वहीं का है सूचना विश्वसनीय होने से थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन द्वारा मुखबिर के बताये हुए स्थान मंडी रोड पर अंडरब्रिज के पास मैदान पिपरिया पर गठित टीम द्वारा घेराबंदी एवं नाका बंदी कर 2 संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम आदर्श पिता मनीराम कतिया उम्र 18 साल निवासी रेलवे फाटक के पास विनोबा वार्ड पिपरिया और रवि पिता बलराम सिलावट उम्र 19 साल निवासी रेलवे फाटक के पास अंबेडकर वार्ड पिपरिया का होना बताया आदर्श तलाशी लेने पर उसके पैंट के जेब से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी जिसमें चिकना पाउडर, एक रियल मी कंपनी का मोबाईल मिला पूछताछ पर स्मेक पाउडर होना बताया जिसे अवैध बिक्री हेतु राजवीर सिलावट निवासी पिपरिया को देने लाये थे, आरोपीगण के विरूध्द धारा 8/21, 29 NDPS एक्ट तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपीयों में आदर्श पिता मनीराम कतिया उम्र 18 साल निवासी रेलवे फाटक के पास विनोबा वार्ड पिपरिया, रवि पिता बलराम सिलावट उम्र 19 साल निवासी रेलवे फाटक के पास अंबेडकर वार्ड पिपरिया ओर राजवीर उर्फ विक्की पिता राजेश सिलावट निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया की गिरफ्तार किया गया, इसके पास से जप्त सामग्री में 15.19 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर कीमती करीब 80000 रुपये, मोबाईल फोन कीमत 30000 /- रुपये ओर 1000 रुपए नगद जप्त किए ।

युक्त महत्पूर्ण कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन, उपनिरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम रजक, नन्दकिशोर, आरक्षक चन्द्रप्रकाश साहू, अजय सिंह चौहान, रोहित ठाकुर की भूमिका रही ।













