- ( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – पटवा समाज कल्याण बोर्ड के गठन के लिए पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी के गृह निवास पर श्री अखिल भारतीय पटवा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की एवं 3 मई 2026 के नर्मदापुरम के कार्यक्रम में होने वाली बैठक में उपस्थित होने हेतु आमंत्रण दिया गया ।

समाज बंधुओं ने समाज के लेटर पर वर्तमान में संचालित सामाजिक गतिविधियों और उत्थान कार्यों का विवरण साझा किया चर्चा का मुख्य केंद्र पटवा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक समर्पित पटवा कल्याण बोर्ड’ का गठन पर विशेष ध्यान आकर्षित कराया ।
विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने समाज की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मंत्री गौतम टेटवाल म. प्र. शासन को पत्र लिखकर बोर्ड गठन की अनुशंसा करेंगे ।
इस दौरान सामाजिक बंधु6 अनिल कुमार पटवा प्रांतीय उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश चौहान नगर अध्यक्ष पिपरिया, विनोद कुमार पाटकर, अभिनेष पटवा सचिव, प्रदीप पटवा, सक्रिय सदस्य नर्मदा प्रसाद पटवा, पटवा समाज समिति पिपरिया एवं पटवा समाज समिति के सदस्यों द्वारा पटवा समाज कल्याण बोर्ड के गठन के लिए आवेदन सौंपा गया ।













