( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – महादेव के परम भक्त संत भूराभगत की जयंती के अवसर पर कतिया समाज पिपरिया ने धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।
यह शोभायात्रा चिंताहरण श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो और चौराहों से होते हुए हरिसुमन पुरोहित गार्डन में जाकर संपन्न हुई यहां पर महाआरती और उसके पश्चात सर्व समाज के लिए भंडारे का आयोजन प्रसादी के रूप में किया गया । इस अवसर नगर में जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओ के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अल्पाहार आदि के आयोजन किये गए ।

इस दौरान महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी ईश्वर की भक्ति के रंग में रंगे नजर आए, बरेली से आई नृत्य एवं धमाल पार्टी जिसमें युवा लड़के और लड़कियों ने रास्ते भर डमरू, मृदंग और ढोल की थाप के बीच में भव्य प्रदर्शन किया, सबसे आगे समाज की युवतियां, हाथों में धार्मिक ध्वज लिए हुए अश्व पर सवार होकर आगे बढ़ रही थीं और उनके पीछे-पीछे विशाल भव्य शोभायात्रा अपना आकार ले रही थी उसमें सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया ।

ट्राफिक जाम ना हो उसको लेकर पुलिस विभाग की ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबंद रही ।













