( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – प्रेसवार्ता के दौरान एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान ने बताया कि दिनांक 23.04.26 को थाना सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आवेदक पराग शर्मा पिता श्याम शर्मा, निवासी सेमरी हरचंद थाने आकर द्वारा बताया कि उनका अकाउंटेंट तिलक मालवीय पिता नितिन मालवीय (अकाउंटेंट) तथा परिचित सिद्धार्थ चौधरी एवं सौरभ चौधरी (सर्वेयर) के साथ थार गाडी से सोहागपुर बैंक गये थे सिद्धार्थ एवं सौरभ चौधरी के नाम रजिस्ट्री होना प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी लोग बैंक आए थे आवेदक द्वारा ₹5.50,000/- ( पांच लाख पचास हजार रुपये ) भारतीय स्टेट बैंक से निकालकर केनरा बैंक की ओर गए केनरा बैंक के सामने वाहन खड़ा कर सभी बैंक के अंदर चले गए इसी दौरान किसी अज्ञात महिला द्वारा वाहन में रखा नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया ।

 

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम सांई कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजू चौहान के मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को लेते हुए शीघ्र पुलिस टीम गठित हुई टीम घटना के बाद से शहर में प्रमुख स्थानों एवं संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उनका सूक्ष्म विश्लेषण किया गया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया प्रयासों के फलस्वरूप जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त घटना को राजगढ़ जिले के थाना बोड़ा क्षेत्र के कड़िया सांसी गांव निवासी महिला पति अजब सिंह उर्फ हरवीर द्वारा अंजाम दिया गया है, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित द्वारा दबिश दी गई आरोपी महिला को अभिरक्षा में लिया गया तथा उसके कब्जे से पूरी नगदी राशि ₹5,50,000/- बरामद की गई ।

 

 

 

उक्त कार्यवाही में सोहागपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल रायकवार, उपनिरीक्षक राहुल पटेल, सहायक उपनिरीक्षक मनोज राजपूत, प्रधान आरक्षक विनोद नागर, महिला आरक्षक मंजूलता परते, आरक्षक मनोहर दायमा, राजकुमार यादव, विवेक सोनपुरे, सुनील ओझा की मुख्य भूमिका रही ।

 

पुलिस की जनता से अपील

 

जनसामान्य से अपील है कि बैंक से बड़ी राशि निकालते समय सावधानी बरतें एवं संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने-अपने प्रतिष्ठानों के आवागमन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित करे जिससे इस तरह के वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहयोग प्राप्त हो ।