( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के वन परिक्षेत्र पूर्व पचमढ़ी अंतर्गत बीट पठार कक्ष क्रमांक PF 250 में दिनांक 01.05.2026 को रात्रि में बाघ का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, रात्रि होने के कारण दूसरे दिन दुर्गम खाई में उक्त कक्ष क्रमांक में मौका स्थल का निरीक्षण करने एक वयस्क नर बाघ का शव पाया गया, घटनास्थल के आसपास डॉग स्क्वाड द्वारा सूक्ष्म निरीक्षण करने पर कोई साक्ष्य नहीं मिले शव में समस्त अंग सुरक्षित पाए गए, अतः उक्त मृत्यु प्राकृतिक प्रतीत होती है ।

 

 

 

 

क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम, सहायक संचालक पचमढ़ी तथा NTCA के प्रतिनिधि की उपस्थिति में निर्धारित SOP के अनुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई शव परीक्षण कराकर नियमानुसार शवदाह किया गया ।

 

बाघ के शव का परीक्षण डॉ. गुरूदत्त शर्मा के साथ अन्य वन्य जीव चिकित्सक दल द्वारा किया गया ।

 

कुछ समय पहले भी एक बाघ के शावक की मौत बाघ के द्वारा लड़ाई के दौरान हुई  थी जिससे शावक की मौत हो गई थी, वही देखा जाए तो लगातार बाघों की मौत हो रही कही ना कही वन विभाग के गस्ती दल के गस्त को लेकर सवाल उठता नजर आ रहा है,