( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ओर सिवनी मालवा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 07/05/26 को फरियादी रामभरोस जाट निवासी वार्ड 7 सिवनी मालवा द्वारा थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 06/05/2026 के रात्रि के लगभग 9.30 बजे अपने घर पर आराम कर रहा था तभी 3 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा अचानक घर के अंदर घुसकर मारपीट की गई एवं धारधार हथियार से डराकर चोट पहुंचाते हुए घर मे रखे नगद 10,000 रुपये एवं सोने चांदी एवं बेन्टेक्स के आभूषण लेकर फरार हो गये, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 312/26 धारा 331 (6), 309 (6) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिवनी मालवा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गए ।

 

 

 

 

थाना प्रभारी सिवनी मालवा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पृथक पृथक टीम गठित कर तलाश शुरू की गई इस दौरान टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे कैमरों सहित बस स्टैण्ड एवं अन्य स्थानों पर आरोपियों की छानबीन की गई तलाशी के दौरान तकनीकि साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आशीष कटारे एवं अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई जिन्होने पूछताछ के दौरान घटना कारित करना स्वीकार किया, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त छूरा एवं लूट का मसरुका नकदी 7,000 रूपए चांदी, बैंटेक्स के जेवर व सोने की अंगूठी जप्त कि गई एवं दोनों आपोरियों द्वारा एक अन्य साथी अनिल बाथव पिता राम बाथव का घटना में सम्मिलित होना बताया गया जो कि घटना दिनांक से फरार है घटना मे सम्मिलित तीनो आरोपी की पहचान की गई साथ ही एक आरोपी अनिल बाथव पिता राम बाथव घटना होने के से फरार हे जिसकी तलाश की जारी है, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा थोटा द्वारा पूरी टीम को 5,000 रूपए के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की ।

 

 

प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना सिवनी मालवा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई जिसमे आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे, अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव ओर अनिल बाथव पिता राम बाथव सभी निवासी सिवनी मालवा नर्मदापुरम इसमें आरोपी आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना सिवनी मालवा में (01) अप. 275/25 धारा 296 (ब), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस (02) अप. क्र. 343/25 धारा 296 (ब), 115(2), 351(3) बीएनएस (03) अप. क्र. 631/25 धारा 296 (ब), 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस (04) अप. क्र. 694/25 धारा 137 (2) बीएनएस (05) अप. क्र. 236/26 296(ब), 115(2), 351 (3) बीएनएस के 5 अपराध पंजीबद्ध है एवं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव के विरुद्ध अप. क्र. 27/22 धारा 379, 34 भादवि 3 सा.सं.नु.नि. अधि. का 1 अपराध पंजीबद्ध है ।

 

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरीक्षक सुधाकर बारस्कर द्वारा हमराह बल के संपूर्ण कार्यवाही की गई ।

 

 

उक्त कार्यवाही में सिवनी मालवा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर, उपनिरीक्षक नागेश वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक बलराल सिरसाम, प्रधान आरक्षक प्रीतम बाबरिया, अशोक चौहान, आरक्षक कपिल जाट, केतन, गौरीशंकर, अर्जुन, महिला आरक्षक आरती एवं सायबर सेल से आरक्षक संदीप यदुवंशी, ओर दीपेश सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही ।