( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत थाना पथरौटा की बड़ी कार्यवाही ।
मुखबिर से थाने में सूचना प्राप्त हुई कि की एक काले रंग की क्रेटा कार जो बेतूल जिले से नर्मदापुरम जिले में भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय हेतु लाई जा रही है कार में अंग्रेजी शराब रखी हुई है, मुखबिर की सूचना पर त्वरित ही पथरौटा थाना प्रभारी उप मोनिका गौर ने नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बैतूल जिले की तरफ से आने वाले संदिग्ध वाहन को रोकने के लिये बैरियर लगाए गए मुखबिर द्वारा बतायी गयी काले रंग की कार क्रेटा कार जो बैतूल की ओर से इटारसी की तरफ आते दिखी जो पुलिस को देखकर अचानक रुक गयी और यु टर्न लेकर वापस बैतूल की ओर जाने लगी उक्त कार पर संदेह होने पर कार का पीछा किया जो सुखतवा के आगे दाण्डीवाडा नामक स्थान पर कार को छुपाने के उद्देश्य से रोड से नीचे उतारी जो रोड किनारे चट्टान में कार टकरा गयी जिससे कार का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया तुरन्त ही कार में बैठे दो लोगो को देखा जिसमे एक महिला और एक पुरुष आगे की सीट में बैठे दिखे जिनसे नाम पता पूछने पर महिला पति दिनेश उईके उम्र 40 साल निवासी शिवनगर चांदौन एवं पुरुष जो वाहन चला रहा था जिससे पूछने पर अपना नाम मनोज बामने पिता रमेश बामने उम्र 50 साल निवासी सिन्धी कालोनी इटारसी का होना बताया, क्रेटा कार का नंबर देखने पर कार में RJ45CL4771 लिखा था बाद कार की पीछे की सीट एवं डिग्गी चेक करने पर पीछे की सीट एवं डिगी मे खाकी रंग के कार्टुन में अंग्रेजी शराब भरी मिली जिसमे आफिसर च्वाइस कंपनी की अंग्रेजी शराब 7 पेटी, रायल स्टेज कंपनी की अंग्रेजी शराब 10 पेटी, बेगपाईपर कंपनी की अंग्रेजी शराब 10 पेटी, देशी मदिरा प्लेन शराब की 11 पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी मे 50 क्वाटर रखे थे इसी प्रकार कुल 342 लीटर अंग्रेजी व देशी मदिरा प्लेन शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3,04,158 रुपये एवं कार कि कीमत करीब 8,00,000 रुपये कुल मशरुका 11,04,158 रुपये का जप्त करते हुये आरोपी मनोज बामने पिता रमेश बामने निवासी सिन्धी कालोनी इटारसी एवं आरोपी महिला पति दिनेश उइके निवासी शिवनगर चांदौन थाना पथरौटा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी पथरौटा उपनिरीक्षक मोनिका गौर, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गेश मालवीया, प्रधान आरक्षक दिनेश उइके, दीपक जनोरिया, आरक्षक नितेश दंबडे, धीरज राठौर, संदीप धुर्वे, धर्मेन्द्र कुचबंदिया, जयप्रकाश पाठे, हरीश पवार, महिला आरक्षक पूनम चौधरी, मोनिका राय की रही ।













