( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – मंगलवारा थाना पिपरिया क्षेत्र के के ग्राम सिलारी स्थित स्कूल के पास भीषण सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।

 

मंगलवारा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक मानिक शाह वट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, चेकिंग के दौरान घटना की सूचना मिली जिसके बाद थाना स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा घायल युवक सड़क पर पड़ा मिला जिसे ऑटो चालक की मदद से शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया ।

 

 

 

 

 

 

 

 

मृतक की पहचान जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा निवासी शुभम पिता धनराज सहारे के रूप में हुई है, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है ।