( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – पिपरिया न्यायालय में पदस्थ स्टेनो, सिविल रीडर सहित न्यायालयीन कर्मचारियों के स्थानांतरण पर अधिवक्ता संघ पिपरिया द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया ।

 

 

 

 

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक मनोज श्रीवास्तव, इरफान खान, शैलेश, सुरेश तिवारी, कुलदीप सैनी एवं ललित कल्याणकर के स्थानांतरण पर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं ।

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार अग्रवाल (प्रथम जिला न्यायाधीश), माननीय श्रीमती अर्चना रघुवंशी (द्वितीय जिला न्यायाधीश), मनीष कुमार पारिख (व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1), अखिलेश चांडक (व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1), श्रीमती निशा रघुवंशी (न्यायिक मजिस्ट्रेट) एवं श्रीमती दिशा चांडक (न्यायिक मजिस्ट्रेट) विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

 

कार्यक्रम के अधिवक्ता संघ पिपरिया के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी द्वारा सभी स्थानांतरित कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उद्बोधन दिया गया, कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव वेदप्रकाश भार्गव द्वारा किया गया ।

 

कार्यक्रम में पिपरिया न्यायालय के न्यायालयीन कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।