( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – जीआरपी चौकी पिपरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी ओर आरक्षक संगीत ने बताया कि ट्रेन न. 11272 विंध्याचल एक्सप्रेस अप किलोमीटर नं 812/4- 5 के मध्य रेलवे स्टेशन पिपरिया यार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 35 से 40 वर्ष की ट्रेन के इंजन से टकरा जाने से मृत्यु हो गई ।
जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति का एक हाथ ट्रेन के चपेट में आने से कट गया था जिसे तत्काल ही जीआरपी पुलिस द्वारा शासकीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन नहीं बचाया नहीं जा सका, मृतक व्यक्ति की शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है एवं उसके परिजनों की तलाश की जा रही है ।













