( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – वैवाहिक समारोह में हत्या एवं पुलिस पर हमला करने वाला 20,000 रुपए का इनामी आदतन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।
प्रेसवार्ता के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा ने बताया कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना शिवपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नाहरकोला निवासी सीताराम कीर के यहां विवाह कार्यक्रम में आए जयनारायण कीर एवं अन्य लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही रहने वाले अमर सिंह एवं उसके बेटे लोकेश कीर के मध्य विवाद होने पर आरोपी अमर सिंह कीर द्वारा डंडे एवं लोकेश कीर द्वारा धारदार हथियार (चाकू) से दौलातराम कीर, जयनारायन कीर, हरीनारायण कीर एवं क्षमा बाई कीर पर हमला करते हुए सभी को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया जिसमें सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय सिवनी मालवा ले जाने पर दौलतराम कीर को गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, उक्त घटनाक्रम के आधार पर थाना शिवपुर में अपराध क्र. 102/2026 धारा 296(06), 118(1), 100(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया, जब पुलिस की टीम आरोपी अमर सिंह एवं लोकेश कीर को पकडने पहुंची तो आरोपी लोकेश कीर द्वारा शिवपुर थाने में पदस्थ आरक्षक ओमप्रकाश जाट पर धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर घायल कर दिया एवं घटनास्थल से भाग निकला गंभीर रूप से घायल आरक्षक को उपचार हेतु तत्काल शासकीय चिकित्सालय सिवनी मालवा रिफर करते हुए थाना शिवपुर में आरोपी लोकेश कीर के विरुद्ध एक और अपराध क्र. 103/2026 धारा 109(1),132,121 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण गंभीर होने से थाना प्रभारी शिवपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गए ।
घटनाक्रम डबल मर्डर एवं पुलिस पर हुए हमले को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में अलग अलग टीमें गठित की गई, फरार आरोपी लोकेश कीर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा 20,000 रु. के ईनाम की उद्घोषणा की गई पुलिस टीमों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वैज्ञानिक पद्धति एवं मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दी गई, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए आरोपी लोकेश कीर पिता अमर सिंह कीर को गंजाल नदी के किनारे कोलगांव के जंगलों से दिनांक 25/04/26 के रात्रि 10 बजे पकडा गया घटना के अन्य आरोपी अमर सिंह को दिनांक 22/04/26 को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है साथ ही आरोपी लोकेश कीर द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गए धारादार हथियार (चाकू) को भी आरोपी के बताए स्थान से जब्त कर लिया गया है एवं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
आरोपी लोकेश कीर पिता अमरसिंह कीर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नाहरकोला एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी 1 अप. क्र. 41/2021 धारा 354, 354 (घ),354- D आईपीसी, 11/12 पोक्सो एक्ट (02) अप. क्र. 75/2022 धारा 294, 323, 34, 506 आईपीसी (03) अप. 117/2024 धारा 115(2), 296 आईपीसी के कुल 3 अपराध पंजीबद्ध है ।
जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधीकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिवपुर उपनिरीक्षक के एन रजक, थाना प्रभारी सेमरी हरचंद चौकी उपनिरीक्षक विवेक यादव एवं थाना प्रभारी रामपुर गुर्रा उपनिरीक्षक संजीव पवार द्वारा बल के संपूर्ण कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवपुर उपनिरीक्षक केएन रजक, उपनिरीक्षक विवेक यादव, उपनिरीक्षक संजीव पवार, सहायक उपनिरीक्षक अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक विशाल, कृपाराम, आरक्षक पवन, अशोक, दीपक, शिवम एवं सायबर सेल से आरक्षक संदीप एवं दीपेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।













