( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – जिला महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक मंजूला जैन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया निर्देशानुसार एवं पिपरिया परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में पिपरिया शहरी सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र महाराणा प्रताप वार्ड 1 में नारी शक्ति वंदन व पोषण पखवाड़ा का आयोजन थीम के अनुसार माता-पिता के लिए ईसीसीई एवं प्रारंभिक देखभाल सत्र का आयोजन किया गया ।

आज की थीम अनुसार प्रारंभिक मस्तिष्क विकास के बारे में जानकारी, पोषण प्रदर्शनी लगाकर माताओ को पोष्टिक आहार का सेवन करने की जानकारी दी गयी ।

कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक मंजुला जैन दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवी कांता पाठक, सहायिका विद्या के साथ अन्य हितग्राही, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे ।













