( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – मैहर से स्थानांतरित होकर पिपरिया न्यायालय में आईं मजिस्ट्रेट श्रीमती निशा रघुवंशी का अधिवक्ता संघ द्वारा न्यायालय परिसर में स्वागत किया गया ।

 

 

 

 

इस अवसर पर राजेश कुमार अग्रवाल (प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश), श्रीमती अर्चना रघुवंशी (द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश), मनीष पारीक (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी), अखिलेश चांडक (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) एवं श्रीमती दिशा चांडक (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) की उपस्थिति रही, कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी अधिवक्ता साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया ।

 

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी एवं सचिव वेद प्रकाश भार्गव द्वारा आयोजित इस सफल एवं गरिमामयी कार्यक्रम हेतु संघ के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाए दी एवं आभार किया ।