( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – वैशाख माह के अवसर पर हिंदू महिला शक्ति के बैनर तले सामूहिक सुहागलो का आयोजन पचमढ़ी रोड स्थित पंजतरा होटल में किया गया, सुहागलो के कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक महिलाओं ने भगवान की पूजा एवं आराधना की, संगठन की बड़ी संख्या में महिलाएं अलग-अलग रंग की पारंपरिक वेशभूषा में रही ।

 

 

 

 

हिंदू महिला संगठन की संचालक उपासना तिवारी ने बताया कि सुहागिनों का आयोजन संगठन की 13 महिलाओं द्वारा किया गया । आयोजन के दौरान सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजन पाठ किया तथा तथा एक दूसरे को सुहाग सामग्री वितरित की तथा सभी ने एक दूसरे के सुहाग की शुभकामनाएं दी ।

 

इस दौरान उपासना तिवारी, श्रीमती सीता पटेल, श्रीमती रीना शर्मा, श्रीमती किरण कौरव, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती निशा यादव, श्रीमती माया राजपूत, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती माया शुक्ला, श्रीमती रिंकी दीक्षित, श्रीमती कल्पना अवस्थी, श्रीमती छाया राय, श्रीमती निशा यादव के साथ अन्य महिलाएं उपस्थित रही ।