( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – जिले की माखननगर थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 05/07/2026 को फरियादी सलीम शाह पिता बाबू शाह निवासी सेमरी हरचंद सोहागपुर के द्वारा सूचना दी की बागरातवा के पास बनी हजरत गौरी शाह बादशाह की मजार मे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने की नियत से मजार की रेलिंग तोडने एवं चादर, कुरान सरीफ, फेंकने की रिपोर्ट पर थाना माखननगर मे अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्र. 487/26 धारा 298 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना को गम्भीरता से देखते हुए जिलाधिकारी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन मे माखननगर थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे तत्काल टीम गठित की गई, विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपी अमजद उर्फ गोंगा पिता नियामत अली निवासी टांडा मोहल्ला माखन नगर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा शराब पीने का आदि होना तथा आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से घटना दिनाँक को शराब पीने के लिये रूपये ना होने से मजार मे दानपात्र, चादर, कुरान मे रूपये तलाशने पर नही मिलने पर दूषित मानसिकता के कारण मजार की रेलिंग को तोडना तथा मजार की चादर व कुरान को साइड मे फैकना और बैटरी चोरी करने की घटना स्वीकार किया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया ।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान, माखननगर थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक आकाशदीप पचाया, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र, प्रधान आरक्षक कैलाश, आरक्षक गजेन्द्र चौहान, मनीष कपाले, अर्जुन, रविन्द्र, रोहित, राहुल पवार की सराहनीय भूमिका रही ।













