( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत एक रेडियोकॉलर युक्त नर बाघ आयु लगभग 3 वर्ष जो विगत 6 माह से नर्मदापुरम वनमंडल के रहवासी क्षेत्रों के आसपास विचरण कर रहा था इस बाघ को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर कोर क्षेत्र में छोड़ा गया था किंतु वह फिर से रहवासी क्षेत्र के आसपास रहने लगा तथा मानव वन्य जीव द्वंद्व की स्थिति की संभावना निरंतर बनी हुई थी इस कारण प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव से अनुमति प्राप्त कर उक्त बाघ को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर वन विहार भेजा जा रहा है, यह रेस्कयू अभियान सतत मेहनत, तकनीकी ट्रैकिंग, 5 हाथियों एवं मैदानी दलों के समन्वित प्रयासों से संचालित किया गया ।

 

 

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं नर्मदापुरम वनमंडल की संपूर्ण टीम के साथ-साथ डॉ. गुरुदत्त शर्मा (STR), डॉ. प्रशांत देशमुख (WCT) एवं डॉ. हमजा फारूकी (WCT) की विशेष भूमिका रही ।