( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जन अभियान परिषद, मध्यप्रदेश एवं वुमेन चाइल्ड ओल्डर्स वेलफेयर सोसाइटी पिपरिया के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम माथनी में संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में स्वैच्छिक सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं को समाजहित में निस्वार्थ सेवा करने, स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई, संगोष्ठी के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समाज के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया ।

 

 

 

 

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना तथा सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना रहा ।

 

इस अवसर पर नवांकुर  संस्था अध्यक्ष शीतल मौर्य, लता सराठे, रूपा बाई नोरिया, मुन्नी बाई, संध्या पटेल, आंगनवाड़ी से दीपाली सराठे, सहायिका जानकी यादव कार्यकर्ता  उपस्थित रहे ।