Rajdhani news desk mpcg -सिवनी में सड़क हादसे में 2 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है वही 5 लोग घायल हो गए है….

सिवनी जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत गणेशगंज के पास पंचवटी ढाबे के सामने आज सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 गंभीर रूप से घायल है । बाइक सवार को बचाने प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों वाहन की टक्कर विपरीत दिशा में जा रहे कार वाहन से हो गई । डिवाइटर क्रास कर स्कॉर्पियो फोरलेन सड़क पर दूसरी ओर पहुंच गई । हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई ।

स्कॉर्पियों वाहन क्र. एमपी 04 सीएम 4112 सिवनी से जबलपुर की ओर जा रहा था । जबकि मारुति कार वाहन क्र. एमपी 20 सीसी 0414 में सवार व्यक्ति जबलपुर से सिवनी की ओर आ रही थी । सिवनी से जबलपुर जा रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन के आगे फोरलेन सड़क में सीताफल लोड़ कर बाइक वाहन जा रहा था। गणेशगंज चौराहे के पास पंचवटी ढाबे के सामने अचानक बाइक वाहन के सुनवारा रोड़ की ओर मुड़ गया । बाइक को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रास कर दूसरी ओर से जा रहे मारुति वाहन में जा टकराया। बाइक सवार भी भीषण सड़क हादसे की चपेट में आ गया जो घायल बताया जा रहा है । घायलों का इलाज लखनादौन अस्पताल में जारी है । इस भीषण सड़क हादसे में कार वाहनों के परखच्चे उड़ गए ।

सिवनी जिले में मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News Mpcg में प्रतिनिधि बनने के लिए सम्पर्क करें [email protected] or 9893210524