रतलाम में सेक्स रैकेट का बड़ा गिरोह पकड़ाया

Rajdhani24x7 News Deak Mpcg – रतलाम में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , छह महिलाएं व तीन पुरुष गिरफ्तार , दो महिलाओ की तलाश जारी …

रतलाम शहर के बापू नगर इलाके में पुलिस ने बीती रात एक माकन पर छापा मार कर यंहा चलाये जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल छह महिलाओ और तीन पुरुषो को धर दबोचा। सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाये पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाई है इनकी तलाश की जा रही है। सेक्स रैकेट किराये के मकान में चलाया जा रहा था ।

पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि बापू नगर में रतलाम पब्लिक स्कुल के पास अनीता नमक एक महिला अपने किराये के मकान में लड़कियों और महिलाओ से देह व्यापार करवा रही है। सुचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान की खोजबीन की और इस सुचना की तस्दीक हुई कि अनीता नामक महिला सेक्स रैकेट संचालित कर रही है। सुचना की पुष्टि होने पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात इस मकान पर दबिश दी तो मकान के भीतर बने कमरों में महिला व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। प्रारम्भिक पूछताछ में इन लोगो ने देहव्यापार में लिप्त होने की बात को कबूल किया। पुलिस ने इस मांमले में कुल आठ महिलाओ व तीन पुरुषो के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर छह महिलाओ व तीन पुरुषो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो महिलाये अभी फरार है।

सेक्स रैकेट में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद प्रकरण में और आरोपी भी जोड़े जा सकते है। सेक्स रैकेट चलाने वाली अनीता सोनी ने किसका मकान किराये पर लिया था और मकान मालिक ने किरायेदार की सूचना सम्बंधित पुलिस थाने को दी थी या नहीं यह भी पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।
हेमंत चौहान सी एस पी रतलाम शहर

रतलाम जिले में मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News Mpcg न्यूज़ में प्रतिनिधी बनने के लिए हमसे जुड़िये … [email protected] / 8989186324