मप्र प्रोटेम स्पीकर को मिली जान से मारने की धमकी

नीलेंद्र मिश्रा भोपाल ब्यूरो – मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की मिली है , फ्रांस में हुई घटना के विरोध में रामेश्वर शर्मा की पोस्ट पर मिली धमकी …

रायसेन चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रोटेम स्पीकर ने प्रेस कांफ्रेंस कर सोशल मीडिया पर उन्हें मिली जान से मारने की धमकी की जानकारी दी ।

फ्रांस विवाद मामले में भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया का था प्रदर्शन । जिसके विरोध में रामेश्वर शर्मा ने अपनी पोस्ट में आरिफ मसूद के प्रदर्शन में लिखा था कि फ्रांस में घटना हुई है तो प्रदर्शन वहां जाकर करें प्रदेश का माहौल खराब ना करें ।

इसी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है । बरहाल रामेश्वर शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है ।

मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News MpCg में प्रतिनिधि बनने के लिए हमसे सम्पर्क करें … [email protected]  / 8989186324