मुरैना जिले में मप्र के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News Mpcg में प्रतिनिधि बनने के लिए हमसे सम्पर्क कीजिये …. [email protected] / 8989186324
मुरैना में थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज . मुरैना थाना प्रभारी पर गिरी गाज
Rajdhani24x7 News Mpcg – मुरैना दिमनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर के भाई को चेकिंग के दौरान सिहोनिया थाना प्रभारी ने पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया था , जिसके बाद मामला उलझने पर थाना प्रभारी पर गाज गिरी है …
मुरैना सिहोनिया थाना प्रभारी जिंतेंद्र शर्मा द्वारा चेकिंग के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर के भाई भूपेंद्र तोमर की बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया कर दिया था । जिसके बाद जिले के पुलिस कप्तान ने पूरे मामले में हस्तक्षेप कर तत्काल प्रभाव से सिहोनिया थाना प्रभारी जितेंद्र शंर्मा को निलंबित कर दिया है।
दिमनी कॉग्रेस प्रत्यशी के भाई की मारपीट करने वाले थाना प्रभारी को निलंबित करने के बाद सिहोनिया थाने में ही मारपीट करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा 294,323,506 के तहत मामला पजीबद्ध हुआ है ।














