( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया _ श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्माण भ्रमण जमात प्रयागराज के संत, महंत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर का पिपरिया नगर में आगमन हुआ ।

 

साधु-संतों के आगमन पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी पिपरिया द्वारा राजपूत रेस्टोरेंट के सामने साधु संतों का स्वागत, अभिनंदन किया गया ।

 

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने साधु-संतों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया, साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके चरणों में नमन किया ।

 

स्वागत के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र दुबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन, सुनीत पुरोहित, सुनील ठाकुर, राधेश्याम ठाकरे, पवन राय, सीताराम सिलावट सहित ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, आईटी सेल कार्यकताओं ने साधु-संतों का स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया ।