गुना जिले में मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News Mpcg न्यूज़ में प्रतिनिधी बनने के लिए हमसे जुड़िये … [email protected] / 8989186324

गुना के लुटेरे राजस्थान से गिरफ्तार

Rajdhani24X7 News Mpcg deak – गुना की मंडी गेट पर कुछ दिन पहले हुई दिनदहाड़े 20 लाख की लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है …

गुना के मंडी गेट पर दिनांक 12/10/2020 को 12:15 बजे संदीप दीक्षित पुत्र ब्रजमोहन दीक्षित उम्र 32 साल के साथ 20 लाख रुपए की लूट दिनदहाड़े हुई की घटना हुई थी ।पुलिस ने अज्ञात लोगों मामला दर्ज की जाँच शुरू की । मुखबिर की सूचना पर गुना पुलिस की टीम ने राजस्थान जिला बारां के बोरेन गांव में जाकर दविस दी जिसमे नैना उर्फ मेम्बर पिता ज्वार सिंह बंजारा उम्र 20 साल , संदीप बंजारा पुत्र ज्यार सिंह उम्र 18 साल निवासी बोरेन थाना भंवरगढ़ जिला बारां राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । नैना एवं संदीप की निशान देही पर थाना राघौगढ़ के ग्राम दीरदया से सागर पुत्र हिन्दु सिंह बंजारा थाना राधौगढ जिला गुना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । उक्त आरोपियों से वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में पूछताछ की तो तीनों ने अपना जुर्म करना कबूल किया है । आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 63 हजार 200 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल टी.व्ही.एच. अपाचे नीले रंग की बरामद करने में सफलता हासिल की है ।