विजय श्रीवास्तव दमोह ब्यूरो – मंडी में चल रही थी दलाली बसपा की महिला विधायक ने दो लोगों को पकडा , गाली गलौच कर ले गयी थाने , वीडियो हुआ वायलर तो विधायक ने कहा अभी तो गाली दी है मारूंगी भी , किसानों ने कहा विधायक हो तो राम बाई जैसा …
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई बसपा विधायक रामबाई ठाकुर इन दिनों किसानों की चहेती बनी हुई हैं वजह भी साफ है कि किसानों की समस्याओं को वो लड झगडकर दूर कर रही हैं । ऐसी ही एक शिकायत बटियागढ कृषि उपज मंडी की मिली तो बसपा विधायक ने वहां पहुंचकर दलाली कर रहे एक व्यक्ति को पकड लिया और उसको गाली देते हुये अपने वाहन में बैठाकर उसे पुलिस थाने पहुंच गयी । इस घटना का वीडियों जब सोशल मीडिया पर वायलर हुआ तो विधायक ने कहा अभी तो गालियां दी है अब अगर किसानों का परेशान किया तो मारूंगी भी । बटियागढ कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ दलाली होने की खबर जब बसपा विधायक रामबाई ठाकुर को मिलने पर वो तुरंत ही वहां पहुंच गयी और जब उन्होने देखा कि किसानों से दलाली की जा रही है जिस पर उन्होने दलाली कर रहे दो लोगों को पकड लिया । सोशल मीडिया पर वायलर हुए वीडियों के बाद जहां लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रियायें दे रहे है वहीं खुद रामबाई ठाकुर का कहना है कि किसानों को परेशान करने वाले कर्मचारियों को अभी तो गालियां दी हैं अब मै उन्हें मारूंगी भी । प्रदेश सरकार में रामबाई को अभी भले ही मंत्री पद ना मिला हो लेकिन उनके जलवे जिले भर में किसी मंत्री से कम नहीं है । गरीबों की आवाज उठाने एवं उन्हें उनका हक दिलाने के लिये रामबाई सबकी पसंद बनी हुई है वहीं विरोधी दलों के लोगों का कहना है कि अभी विधायक बनने पर इस तरह हल्ला है अगर मंत्री बन गयी तो ना जाने क्या होगा ।













