बालाघाट में नाबालिक से दुष्कर्म
Rajdhani24x7 News Desk mpcg – – बालाघाट में नाबालिक से दुष्कर्म की घटना सामने आई है , पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है …
बालाघाट जिले के बिरसा में भी अब नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जीजा साले को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 8 बजे की घटना है । 13 वर्षीय बालिका 1 अक्टूबर की रात को करीब 8 बजे शौच के लिए गई थी । इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के मामा ने हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर जंगल की तरफ ले गया । उसके साथ उसका साला भी था जो उकवा से अपनी बहन के घर आया था । पीड़िता को जंगल में ले जाकर रिश्ते के मामा के साले ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया ।
मामले की रिपोर्ट 2 अक्टूबर को दर्ज हुई है । पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अपराध धारा 375 डीए,376 (3)भादवि तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
बालाघाट में मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News Mpcg में प्रतिनिधि बनने के लिए सम्पर्क करें … [email protected] or 9893210524













