rajdhani24x7 news desk mpcg – मप्र में एक बार फिर नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है , प्रदेश के गुना में एक नाबालिक से दुष्कर्म की घटना ने फिर कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है
गुना जिले के बिलोनिया में नाबालिग युवती के साथ घर में घुसकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। कैंट थाना प्रभारी आर.पी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि 1:00 से 1:30 बजे के बीच आरोपी लड़की के घर में घुसा और बलात्कार की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया है । पीड़िता की उम्र 15 साल बताई गई है । इस मामले में पुलिस ने धारा 376, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है । आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
गुना में मप्र छग के लोकप्रिय rajdhani24x7 News Mpcg में प्रतिनिधि बनने के लिए सम्पर्क करें … [email protected] or 9893210524













