मुरैना में अपने परिवार को मौत के घाट उतार मिंटू ने दी जान
Rajdhani24x7 News Desk mpcg – मुरैना से एक दर्दनाक खबर सामने आई है , एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी बेटे और बेटी की गाला काटकर xहत्या कर दी और हत्या करने के बाद उसने भी फांसी लगा ली है …
मुरैना के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी बेटे और बेटी की गाला काटकर हत्या कर दी । हत्या के बाद खुद भी फांसी लगा ली है । सत्यदेव शर्मा उर्फ़ मिंटू किराना दूकान चलाता था । आज सुबह पुलिस ने घर का सरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी उषा शर्मा उम्र बेटे अश्वनी तथा बेटी मोहिनी की गला काटकर मिंटू ने हत्या कर दी इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगा ली । मौके पर पुलिस विभाग एवं फॉरेंसिक टीम जांच ने जाँच में जुट कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । फिलहाल इस घटना का कारण पता नहीं चला सका हो । पुलिस ने बिलगांव चौधरी गांव में रह रहे माता पिता को बुलाया वही पुलिस मोहल्ले वालों से पूछताछ में जुट गई है ।
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर अर्पिता सक्सेना ने बताया कि तीनों लोगों का तेज धारदार हथियार से गला काटा है इसके बाद युवक ने फांसी लगाई है । घटनास्थल पर एसपी सुनीलकुमार पांडेय ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली ।













