उज्जैन में चाकूबाजी की घटना में एक की मौत घटना के बाद जमकर हुआ बबाल
राहुल शर्मा इंदौर ब्यूरो – उज्जैन के माधव नगर के फ्रीगंज छेत्र में कल देर रात चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई एक अन्य घायल हुआ , हादसे के बाद अस्पताल में जमकर बबाल हुआ ….
उज्जैन के माधव नगर के फ्रीगंज में कल देर रात शराब के नशे में चाकूबाजी की घटना हो गई । इस चाकूबाजी में मोनू नाम के व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वही राहुल और सोहराब घायल हैं ।
उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र के संत नगर इलाके में शराब पीने के बाद कुछ युवकों में आपस में विवाद हुआ और विवाद के बाद चाकू बाजी हुई । इस चाकूबाजी में तीन युवक मोनू राहुल और सौरव घायल हो गए जिसमें मोनू की घायल होने के बाद मौत हो गई । शराब के नशे में दोस्त आपस में लड़े और यह घटनाक्रम हुआ है । घटना के बाद युवक की मौत से नाराज परिजनों और उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भी काफी हंगामा किया ।
सभी युवक शराब के नशे में थे और चाकू बाजी हुई अभी आरोपी अज्ञात हैं घायलों का इलाज कराने के लिए गए कुछ लोगों ने इंदौर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में तोड़फोड़ भी की है । पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है ।
अमरेंद्र सिंह एडिशनल एसपी उज्जैन
मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News MpCg में प्रतिनिधि बनने के लिए हमसे सम्पर्क करें … [email protected] / 8989186324













