विकास पांडे जबलपुर / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह की अगुवाई मे भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी ने रैली निकालकर नामांकन भरा , राकेश सिंह ने मीड़िया से बात करते हुए प्रदेश में भाजपा की जीत का एलान किया …
जबलपुर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर जिले के सभी आठों प्रत्याशी विधानसभा चुनाव हेतु अपना नामांकन दाखिल किया । भाजपा के सभी प्रत्याशी ने अपने अपने क्षेत्रो से रैली के साथ दोपहर 12 बजे सिवविक सेंटर स्थित वन्देमातरम चौक पहुचें , जहाँ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री राकेश सिंह की अगुआई में एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट पहुँच कर नामांकन दाखिल किया ।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जी एस ठाकुर ने बताया की उत्तर विधानसभा से श्री शरद जैन, पुर्व विधानसभा से श्री अंचल सोनकर, केंट से श्री अशोक रोहाणी, पश्चिम से श्री हरेन्द्र्जीत सिंह बब्बू, पाटन से श्री अजय विश्नोई, पनागर से श्री सुशील तिवारी इन्दु, बरगी से श्रीमती प्रतिभा सिंह, सिहोरा से श्रीमती नन्दनी मरावी अपना नामांकन दाखिल किया ।













