सोशल मीडिया के जरिये ऑनलइन सेक्स दिखाने वाले धराये
rajdhani24x7 mpcg News desk – विदिशा पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर लाखो कमाता था , अपनी पत्नी के साथ ऑनलाइन सेक्स करते देखने के लेता था पैसे , अश्लील वीडियो ऑनलाइन शेयर करने के मामले में विदिशा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 लाख के सोने के गहने, 45 हजार नकद, 4 मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त की है ….
विदिशा जिले से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल पुलिस ने एक ऐसे श्ख्स को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पत्नी के साथ सेक्स करता था । आरोपी युवक महज 24 साल का है और उसने पढ़ाई भी 10 वीं कक्षा तक ही की है। विदिशा पुलिस के अनुसार आरोपी ने उसने ऐप्स पर एक डीपी लगाई थी । जो भी इसे लाइक करता था उसे मेन्यू के साथ एक मैसेज भेजा जाता था । डेमो के लिए 100 रुपए लेता था और अलग-अलग क्लिप के लिए 500,700 से लेकर 1000 रुपए तक चार्ज किया जाता था । फेसलेस और चेहरा दिखाते हुए लाइव स्ट्रीमिंग के लिए चार्ज अलग था । महिला की शिकायत पर आज्ञाराम कॉलोनी निवासी चंद्रजीत अहिरवार और माधव को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा था । फेसबुक पर ललितपुर की एक युवती से एक आध्यात्मिक गुरु के नाम से दोनों की पहचान हुई । युवती को बहला कर वह विदिशा ले आया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया । बाद में टैंगो ऐप के जरिए उस युवती को ऑनलाइन सेक्स के रूप में परोसने लगा । जिससे उसने तीन अलग-अलग खातों में छह लाख से ज्यादा की राशि भी जुटा ली । आरोपी लोगों से सेक्स वीडियो के हिसाब से राशि भी लेता था ।
21 अक्टूबर को एक महिला शिकायत लेकर आई थी की माधव नामक व्यक्ति ने प्रोफाइल चरणचीत नाम से बनाकर उससे बात की। क्योंकि महिला कृपालु महाराज की फॉलोवर थी तो आरोपी से बात करने लगी । इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर उससे शादी की । इसी दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया । जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा महिला ने बताया कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा था । आरोपी लोगों से सेक्स वीडियो के हिसाब से राशि भी लेता था । आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।
विकास पांडे सीएसपी
मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News Mpcg में मप्र छग के सभी जिलों में प्रतिनिधि नियुक्त करना है सम्पर्क करें [email protected] / 8989186324













