( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम – काफी समय से बाद नर्मदापुरम जिले की जिला कार्यकारिणी की आज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने अपनी जिला टीम की घोषणा कर दी, जिसमें पिपरिया विधानसभा के साथ ही जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जगह मिली है ।

कांग्रेस पार्टी में पूर्व में पिपरिया विधानसभा प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाना वाले राजेंद्र सोनिया को महत्पूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें जिला प्रवक्ता के पद से नवाजा गया है, वही पिपरिया विधानसभा से सुधा सिलावट, अजय कटकवार, दिलीप साहू को उपाध्यक्ष, महासचिव पद पर ममता नागौत्रा, शरद चौधरी वही सचिव पद पर शेंकी जायसवाल सहित अन्य लोगों को जगह दी गई ।


इस कार्यकारिणी में जिले भर में उपाध्यक्ष पद 10, महासचिव पद पर 15 ओर सचिव पद पर 20 कार्यकर्ताओं को जगह देने के साथ ही स्थायी आमंत्रित सदस्य 40 ओर विशेष आमंत्रित में 40 सदस्यों को जगह दी गई ।













