( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – जिले के पिपरिया में अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की आज बड़ी कार्यवाही देखने को मिली, शराब दुकानों और ढाबों की हुई सघन जांच चलाया गया ।

 

 

 

जिला अधिकारियों ने निर्देश एवं स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन में पिपरिया शहर में प्रशासन, आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, यह कार्यवाही नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस के नेतृत्व में की गई जिसमें शहर के विभिन्न शराब दुकानों और उनके आसपास संचालित गुमटियों एवं ढाबों का सघन निरीक्षण किया गया, संयुक्त टीम के द्वारा मंडी रोड शराब दुकान, बस स्टैंड शराब दुकान तथा इतवारा बाजार शराब दुकान के आसपास की गतिविधियों की जांच की, निरीक्षण के दौरान हवेली ढाबा, साईं सिलारी ढाबा, साईं फैमिली ढाबा, सतपुड़ा ढाबा और नैवेद्य ढाबा में विशेष रूप से जांच की गई, कार्यवाही के दौरान कई स्थानों पर खुलेआम शराब सेवन कराए जाने की शिकायतें सही पाई गई । टीम ने हवेली ढाबा, साईं फैमिली ढाबा तथा इतवारा बाजार शराब दुकान के आसपास संचालित एक गुमटी में लोगों को सार्वजनिक रूप से मदिरापान करते हुए पाया इस पर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 36(अ) एवं 36(ब) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए ।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस ने शराब दुकानों में मौजूद अभिकर्ताओं एवं संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि दुकानों के आसपास किसी भी स्थिति में मदिरापान नहीं कराया जाए तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाई जाए, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

 

 

 

अभियान के दौरान एक और अनियमितता सामने आई साईं फैमिली ढाबा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था नियमों के उल्लंघन करने पर मौके से एक सिलेंडर जब्त कर लिया गया और संबंधित संचालक को चेतावनी दी गई ।

 

 

इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक हितेश कुमार बिशोरिया, आरक्षक गणपति बोबड़े, योगेंद्र सिंह ठाकुर, नगर सैनिक बसंत पटेल, संतोष ठाकुर सहित पुलिस विभाग से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह परते, प्रधान आरक्षक साजिद अली, आरक्षक अनिल, प्रतीक साहू एवं सतीश पटेल ने अभियान को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया ।

 

प्रशासन की इस कार्यवाही से शहर में अवैध शराब सेवन और नियम विरुद्ध गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है, अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में भी ऐसे संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके ।

 

काफी लंबे समय बाद हुई ये कार्यवाही

 

वही अगर देखा जाए तो हरियाली के पास शोभापुर रोड स्थित शराब दुकान के बाजू में बनी डिस्पोजल, पानी ओर नमकीन की दुकान पर अवैध रूप से शराब पिलाने की जानकारी मिल रही है, इसके साथ ही अन्य जगह स्थित शराब दुकानों पर भी यही हाल रोज रहता है जहा आपको दुकान के सामने ओर अवैध रूप से वनी गुमटियों पर शराब का सेवन करते लोग मिल जाएंगे, प्रशासन को चाहिए सबसे पहले इन अवैध गुमटियों को वहा से हटाया जाए, वही देखा गया है कि पिपरिया में प्रिंट रेट से ज्यादा में शराब बिक रही है इसको लेकर शराब दुकानों पर कार्यवाही भी गई लेकिन फिर स्थिति जस की तस बनी हुई है, एक शराब प्रेमी ने बताया कि उसने इतवारा बाजार बस स्टैंड से बीपी की छोटी सीसी खरीदी जिस पर 85 रुपए रेट अंकित था वही दुकानदार से उसे 100 रुपए में दिया, देखना को ये भी आया है कि हर शराब को अवैध रूप से दुकानदार महंगे दामों में बेच रहे हैं, इस पर कार्यवाही कब होती है ।