( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया- पचमढ़ी रोड स्थित संकल्प क्लासेज में आज “सफलता सम्मान एवं विदाई समारोह” का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित संकल्प फाउंडेशन के चार विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमालाओं से सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई ।

 

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में बनखेड़ी तहसील के ग्राम तिंदवाडा निवासी लोकेश कुशवाहा, पिपरिया तहसील के ग्राम खेड़ीकला निवासी सुनील प्रजापति, ग्राम लांजी निवासी सौरव पटेल, विशाखा अहिरवार शामिल रहे, सभी चयनित अभ्यर्थी शीघ्र ही मध्य प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण के लिए रवाना होने वाले हैं ।

 

 

अपने संबोधन में अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, उन्होंने संकल्प फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क शिक्षा देकर, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं युवा मार्गदर्शन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार युवाओं को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, कार्यक्रम के अंत में चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं एवं संकल्प फाउंडेशन को देते हुए कहा कि संस्था के मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला समारोह उत्साह, प्रेरणा और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ ।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती अरुणा जोशी, विशेष अतिथियों में श्रीमती नीलम पचौरी, भारतीय किसान मजदूर महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भार्गव, समाजसेवी सुखदेव सिंह काॅलोटी, बाथरे समाज के संभागीय अध्यक्ष कैलाश बाथरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, वही संकल्प फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष केसर सिंह चौधरी, बलराम पाटर, लोटन सिंह रघुवंशी, जितेंद्र पुरबिया, तुलसीराम अहिरवार, श्यामलाल कहार, मनोज गौर तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ।