( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश के तत्वाधान में नवांकुर वूमेन चाइल्ड ओल्डरस वेलफेयर सोसाइटी और समस्त नवांकुर संस्था के सहयोग से नर्मदा तट पर नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर विकास खंड समन्वयक दयाशंकर उमरे के मार्गदर्शन मे नवांकुर संस्था से अध्यक्ष शीतल मौर्य, दुर्गेश गोस्वामी, खूबचंद रघुवंशी, देवेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल प्रस्फुटन समिती के सदस्य उपस्थित रहे ।













