( पंकज पाल संवाददाता )
बनखेड़ी – तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल बनखेड़ी में एक ‘विधिक साक्षरता शिविर’ का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के केरियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन देना रहा ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिपरिया श्रीमती शालिनी मिश्रा शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कानून की बारीकियों से अवगत कराया उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने नाबालिग छात्र छात्राओ को अपराधों से बचने की सलाह दी ।
शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी और सचिव वेदप्रकाश भार्गव ने भी अपने विचार साझा किए उन्होंने दैनिक जीवन में विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि किस तरह कानून का ज्ञान एक सजग नागरिक बनने में सहायक होता है साथ ही मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहने की सलाह दी ।
इस दौरान विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से बृजेश पटेल कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संघ, हरपाल सिंह चौधरी (अधिवक्ता), शिवम मालवीय (अधिवक्ता), मोहन कुशवाहा (अधिवक्ता, ज्ञानचंद पांडे (अधिवक्ता) मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य फादर स्टेलिन जेरी एंटो एवं सिस्टर रेंसी जार्ज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।













