( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – नर्मदापुरम मध्य प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की एक निजी होटल सेरेनिटी में सुबह करीब 8.30 पर किचिन में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, ब्लास्ट इतना भीषण था कि होटल की छत गिर गई, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय होटल में कुल 19 पर्यटक रुके हुए थे, ब्लास्ट के बाद होटल में महाराष्ट्र के बुलढाना के रुके एक परिवार में पुरुष महिला सहित बच्चे को काफी चोटें आई है साथ ही होटल के दो कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए ।

होटल में रुके महाराष्ट्र के के एक परिवार के मुखिया को सर ने अंदरूनी चोटें आई जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है वहीं एक महिला और बच्चे के सिर में भी चोटें आई है वहीं होटल स्टाफ के एक कर्मचारी को गंभीर हालत में रिफर किया गया है, हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है ।
वही पचमढ़ी में आज से करीब दस साल पहले ठीक ऐसा ही एक हादसा एक होटल में हो चुका है, वही इस मामले की जांच में प्रशासन जुट गया है ।













