( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – सीमा सुरक्षा बल की ट्रेनिंग पूर्ण कर इंटरसिटी एक्सप्रेस से पिपरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे संकल्प फाउंडेशन के विद्यार्थी सुमित सिंह राजपूत का पूर्व सैनिक एसोसिएशन, अमृत सेवा समिति एवं संकल्प फाउंडेशन के विद्यार्थियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । संकल्प फाउंडेशन के निरंजन वैष्णव ने बताया कि सुमित अपनी ट्रेनिंग के पश्चात पास आउट होकर, सैनिक के रूप में पहली बार गृह नगर पिपरिया आए ।

 

इस अवसर पर पूर्व सैनिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केसर सिंह चौधरी, बलराम पाटर, जितेंद्र सिंह पुर्वीया, उमेश साहू, अमृत सेवा समिति के सुखदेव सिंह कालोटी सहित अन्य सदस्य, संकल्प फाउंडेशन के युवा एवं परिवारजन सम्मान में रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा सुमित का स्वागत किया । 

 

सुमितराजपूत संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से अपनी तैयारी की थी तथा अपने संघर्ष एवं मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है, इस सफलता सामान्य परिवारों के सैकड़ो युवाओं के लिए प्रेरणादाई रहेगी । 

 

सुमित राजपूत के पिता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटकुली में शिक्षक है तथा पचमढ़ी रोड स्थित राजीव गांधी वार्ड में निवासरत है ।