( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – पचमढ़ी रोड स्थित संकल्प क्लासेज में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों एवं विद्यार्थियों ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सड़क दुर्घटना में शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि दी ।
विदित है कि दो दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन खाई में गिर गया था इस हादसे में 10 जवान शहीद हुए थे जबकि अन्य जवान घायल हो गए थे, यह दुर्घटना जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में हुई थी जहां पर सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया था डोडा जिले के भद्रवाह-चांबा के करीब खानी टॉप इलाके में यह दुर्घटना हुई, दुर्घटना में सेना का बुलेट प्रूफ वाहन कुल 17 जवानों को लेकर के ऊंचाई वाले पोस्ट की तरफ जा रहा था तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में पलट गई सेना और दुर्घटना के तत्काल बाद सेना तथा स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया तथा घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके उन्हें उधमपुर सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, शहीद जवान आतंकवादी अभियान विरोधी दल राष्ट्रीय रायफल्स की चौथी बटालियन के थे ।
श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केशर सिंह चौधरी, निरंजन वैष्णव, बलराम पाटर, साहब सिंह कहार, चरण सिंह रघुवंशी, हीरालाल अहिरवार, उमेश साहू, तुलसीराम अहिरवार, से.नि. शिक्षक एम.एल. नायक एवं विनोद कुमार शर्मा, गिरधर आडवाणी के साथ संकल्प फाउंडेशन के विद्यार्थी शामिल हुए ।













